Search

 
 
 

झारखंड सशस्त्र पुलिस में हवलदार पद की राज्य वरीयता सूची जारी, 7 दिनों में मांगा गया प्रतिवेदन

झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) संवर्ग में हवलदार पद के लिए औपबंधिक राज्य वरीयता सूची जारी कर दी गई है. इस संबंध में पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस कार्यालय रांची की ओर से आदेश जारी किया गया है.
 

Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) संवर्ग में हवलदार पद के लिए औपबंधिक राज्य वरीयता सूची जारी कर दी गई है. इस संबंध में पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस कार्यालय रांची की ओर से आदेश जारी किया गया है.

 

जारी पत्र के अनुसार, एसपीसी उत्तीर्ण वरीय आरक्षियों को हवलदार पद पर प्रोन्नति देने से पहले रोस्टर क्लीयरेंस के लिए राज्य वरीयता सूची तैयार की गई है. सूची को सभी संबंधित इकाइयों और अधिकारियों के बीच व्यापक रूप से प्रचारित करने का निर्देश दिया गया है.

जारी की गई सूची

 

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सूची में शामिल कर्मियों के नाम, आरक्षण कोटि, सेवा विवरण और अन्य डाटा का सूक्ष्म सत्यापन किया जाए. यदि किसी कर्मी का नाम छूट गया हो या किसी प्रकार की त्रुटि हो तो संबंधित दस्तावेजों के साथ 7 दिनों के भीतर प्रतिवेदन भेजना अनिवार्य होगा.

 

आदेश में यह भी कहा गया है कि सेवानिवृत्ति, मृत्यु, सेवा त्याग या अन्य किसी बदलाव की सूचना भी तत्काल मुख्यालय को दी जाए, ताकि अंतिम राज्य वरीयता सूची तैयार करने में किसी प्रकार की गलती न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही