Search

 
 
 

निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान 26 जून को

झारखंड सरकार ने निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस अभियान के तहत 26 जून को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस अभियान के तहत 26 जून को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी दिन 26 जून को शौर्य सभागार,डोरंडा दोपहर एक बजे बजे निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का समापन समारोह होगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन होंगे.

 

ऐसी है कार्यक्रम की रूप-रेखा

- मैराथन दौड़: 26 जून को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, से सुबह 6:00 बजे मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी, जो अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त होगी.

- समापन समारोह: 26 जून को दोपहर एक बजे शौर्य सभागार, डोरंडा, में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा,

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही