Search

 
 
 

Bihar News: बुलेट ट्रेन के लिए 5 जिलों में बनेगा स्टेशन, पटना से एक घंटे में पहुंचेंगे वाराणसी

Patna News: बुलेट ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए असम के गुवाहाटी तक जाएगी. अभी गुवाहाटी तक पहुंचने में 30 से 35 घंटे का समय लगता है. लेकिन बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद इस दूरी को सिर्फ 8 घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा.
 
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद बिहार भी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के तहत 1500 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा. पहले चरण में दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट, दूसरे चरण में वाराणशी से सिलीगुड़ी और तीसरे चरण में सिलीगुड़ी से गुवाहाटी तक हाईस्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा.नई बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद वाराणसी से पटना का सफर महज एक घंटे के आसपास रह जाएगा.

 

बुलेट ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए असम के गुवाहाटी तक जाएगी. अभी गुवाहाटी तक पहुंचने में 30 से 35 घंटे का समय लगता है. लेकिन बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद इस दूरी को सिर्फ 8 घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन के लिए पहला स्टेशन बक्सर जिले में बनाया जाएगा, इसके बाद पटना में स्टेशन बनेगा. इसके अलावा बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार में बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाया जाना है. इन पांच जिलों में स्टेशन होने से आस-पास के जिलों को भी फायदा मिल सकेगा.

 

बुलेट ट्रेन से पटना से दिल्ली का सफर सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में ही पूरा किया जा सकेगा. अभी दोनों राज्यों के बीच सफर करने में 11 से 14 घंटे का समय लगता है. इसके अलावा पटना और वाराणसी के बीच की दूरी सिर्फ एक घंटे की होगी. दिल्ली से सिलीगुड़ी तक जाने में 6 घंटे लगेंगे, जबिक दिल्ली से गुवाहाटी का सफर सिर्फ 8 घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही