Search

 
 
 

चान्हो के सिलागाई में भारी बारिश से शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है.  भारी बारिश के बीच चान्हो प्रखंड के सिलागाई में स्थापित शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी हो गई.
 
शहीद वीर बुधु भगत की टूटी हुई प्रतिमा

Ranchi :   राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है.  भारी बारिश के बीच चान्हो प्रखंड के सिलागाई में स्थापित शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी हो गई.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण प्रतिमा के आसपास की जमीन कमजोर हो गई थी. इसी वजह से प्रतिमा गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में मायूसी देखने को मिल रही है. 

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए प्रतिमा को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक दोबारा स्थापित कराने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद वीर बुधु भगत क्षेत्र के गौरव हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा का जल्द से जल्द पुनर्स्थापन कराया जाना चाहिए.

 

इधर, भारी बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगह जलजमाव समेत अन्य समस्याएं भी सामने आ रही हैं. ऐसे में वीर बुधु भगत की प्रतिमा के धराशायी होने की घटना ने स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. 

 

रांची से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही