Search

 
 
 

11 जनवरी तक सभी जिलों में लगेगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा

Ranchi News: खूंटी के बिरसा कॉलेज के सामने दिशोम गुरू शिबु सोरेन का आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की योजना में तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले चाईबासा के टाटा रोड पर शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हो समाज के लोगों ने विरोध किया था.
 
दिशोम गुरु शिबू सोरेन (फाइल फोटो)

Ranchi News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस तक राज्य के सभी जिलों में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारी है. झामुमो नेता अंतु तिर्की ने बताया कि 11 जनवरी तक राज्य के सभी जिलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित कीए जाने की संभावना है. फिलहाल राजधानी रांची के नेवरी चौक पर शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: 

वहीं सोशल मिडिया में खूंटी के बिरसा कॉलेज के सामने दिशोम गुरू शिबु सोरेन का आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की योजना में तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले चाईबासा के टाटा रोड पर शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हो समाज के लोगों ने विरोध किया था. विरोध के बावजूद झामुमो कार्यकर्ताओं ने वहां प्रतिमा स्थापित कर दी.

 

वहीं सरायकेला के स्टेडियम परिसर में भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसके लिए 4 अगस्त को भूमि पूजन किया जा चुका है. यह स्टेडियम पहले बिरसा मुंडा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था. वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इसके निर्माण का शिलान्यास किया था. 

 

झामुमो नेताओं के अनुसार, शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य उनके संघर्ष और झारखंड आंदोलन में योगदान को सम्मान देना है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही