Search

 
 
 

हाल ए बिजली वितरण निगमः टोटल इनकम 10,721.65 करोड़, खर्चा 12,649.81 करोड़

झारखंड राज्य बिजली वितरण कर्ज के तले दबता जा रहा है. वितरण कंपनी का टोटल इनकम 10,721.65 करोड़ है. जबकि खर्चा 12,649.81 करोड़ है.
 
  • वितरण निगम पर 13,928.93 करोड़ का कर्ज
  • पिछले साल की तुलना में 2,602.48 करोड़ बढ़ गया कर्ज
  • वितरण निगम की कुल संपत्ति है 35,245.06 करोड़ की

Ranchi : झारखंड राज्य बिजली वितरण कर्ज के तले दबता जा रहा है. वितरण कंपनी का टोटल इनकम 10,721.65 करोड़ है. जबकि खर्चा 12,649.81 करोड़ है. वहीं, कंपनी पर 13,928.93 करोड़ का कर्ज भी है.

 

ये कर्ज पावर फाइनेंस कंपनी (पीएफसी), रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरइसी) वर्ल्ड बैंक और राज्य सरकार से ले रखा है. पिछले साल की तुलना में बिजली वितरण निगम का कर्ज 2,602.48 करोड़ रुपए बढ़ गया है. जबकि बिजली वितरण निगम की कुल 35,245.06 करोड़ की है.

 

लोन पर ब्याज चुकाने पर 1797.28 करोड़ खर्च

बिजली वितरण निगम बैंक लोन और टर्म लोन के ब्याज के साथ बैंक चार्ज चुकाने में 1797.28 करोड़ खर्च करता है. बैंक लोन का ब्याज 109.60 करोड़, टर्म लोन का ब्याज 1683.21 करोड़ और बैंक चार्ज 4.45 करोड़ होता है. इसका खुलासा वितरण निगम के इंटरनल ऑडिट में हुआ है. रिरपोर्ट के मुताबिक वितरण निगम का प्रशासनिक खर्च 267.30 करोड़ है. जबकि रिपेयर और मेनटेनेंश का खर्च 452.70 करोड़ रुपए है. 
 

वर्ष 2024 में वितरण निगम का किस मद में कितना कर्ज

•    पीएफसी- 97,584.34 लाख

•    आरइसी- 1,18,039.06 लाख

•    वर्ल्ड बैंक- 14,500.00 लाख

•    राज्य सरकार – 9,02,521.61 लाख

 

वर्ष 2025 में वितरण निगम का किस मद में कितना कर्ज

•    पीएफसी- 81,317.00 लाख

•    आरइसी- 1,23,439.06 लाख

•    वर्ल्ड बैंक- 14,500.00 लाख

•    राज्य सरकार – 11,73,637.09 लाख

 

ब्याज पर कितना खर्च

•    बैंक लोन- 10,960.84 लाख

•    टर्म लोन- 1,68,321.33 लाख

•    बैंक चार्ज- 4,45.92 लाख

 

ऐसा है वितरण निगम का इनकम

•    घरेलू उपभोक्ता- 4,40,429.69 लाख

•    कमर्शियल - 90,042.26  लाख

•    पब्लिक लाइटिंग- 4,815.56 लाख

•    सिंचाई- 6,337.86 लाख

•    इंडस्ट्रीयल एलटी- 28,402.19 लाख

•    इंडस्ट्रीयल एचटी- 2,16,993.13 लाख 

•    रेलवे- 1,28,08.59 लाख

•    मीटर रेंट- 7,16.49 लाख

•    व्हीलिंग चार्ज- 33,398.99 लाख

•    कैपिटल वर्क- 2,655.33 लाख

•    मिसलेनियस चार्ज- 0.47 लाख

•    रिबेट- 6,303.88 लाख 

 

अन्य स्त्रोत से इनकम

•    अनुदान- 57,539.50 लाख

•    फिक्सडिपोजिट पर ब्याज- 1,735.26 लाख

•    उपभोक्ता से डिले पेमेंट सरचार्ज- 39,153.65 लाख

•    अन्य फिक्सड डिपोजिट से ब्याज- 1,213.82 लाख

•    सुपरविजन चार्ज- 1,068.28 लाख

•    मिसलेनियस-2,155.78 लाख

•    बिजली खरीद में रिबेट- 4,65.49 लाख

•    संदिग्ध ऋण वापस -1,37,939.83 लाख

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही