Search

 
 
 

तूफानी तेजी के बाद शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, ऑटो शेयरों में बिकवाली

Lagatar Desk :  कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछलकर 74,682.19 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था. हालांकि इसके बाद बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई और सेंसेक्स फिसलकर 73,356.71 के निचले स्तर तक आ गया.
 
शेयर बाजार

Lagatar Desk :  शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बाद भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 403.11 अंकों की गिरावट के साथ 73449.79 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 165.35 अंक टूटकर 22723.60 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आ रहा है. 

 

इससे पहले शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी. कुछ ही समय बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा और सेंसेक्स तथा निफ्टी 50 ने शुरुआती बढ़त गंवा दी. 

 

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछलकर 74,682.19 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था. हालांकि इसके बाद बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई और सेंसेक्स फिसलकर 73,356.71 के निचले स्तर तक आ गया. 

 

वहीं, निफ्टी 50 ने भी शुरुआत में मजबूती दिखाई और करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 23,120.90 के स्तर तक पहुंच गया. लेकिन बाद में बिकवाली हावी होने से यह फिसलकर 22,702.85 के स्तर पर आ गया. 

 

आज के कारोबार बाजार में ऑटो शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 3.07 फीसदी की तेजी, वहीं बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 3.41 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. 

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही