Search

 
 
 

Business News : लगातार दूसरे दिन गिरावट में शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, IT शेयरों में बड़ी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार शुरू होते ही दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करने लगे.  सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स 701.95 अंक टूटकर 75,313.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
 
  • TCS के शेयर 3.38% लुढ़के

Lagatar Desk :  भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार शुरू होते ही दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करने लगे.  सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स 701.95 अंक टूटकर 75,313.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. 

 

वहीं, एनएसई निफ्टी 178.80 अंक की गिरावट के साथ 23,641.15 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी बैंक और निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी बैंक 391.30 अंक फिसलकर 54,048.60 पर, जबकि निफ्टी मिडकैप 484.40 अंक गिरकर 60,774.00 के स्तर पर पहुंच गया.  

 

टाटा स्टील में सबसे अधिक तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 4 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. जबकि 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 0.53 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. दूसरी ओर, टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 

 

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

टॉप गेनर्स की सूची में टाटा स्टील (0.53%), एनटीपीसी (0.45%), एसबीआई (0.36%), भारती एयरटेल (0.19%) और इटर्नल (0.21%) शामिल रहे. वहीं, टॉप लूजर्स में टीसीएस (3.38%), इंफोसिस (3.29%), टेक महिंद्रा (2.88%), एचसीएल टेक (2.31%) और अडानी पोर्ट्स (1.97%) के शेयर शामिल रहे. 

 

ये शेयर भी लाल निशान पर कर रहे कारोबार

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक (1.42%), मारुति सुजुकी (1.39%), बजाज फाइनेंस (1.48%), एशियन पेंट्स (1.18%), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (1.25%), बजाज फिनसर्व (0.81%), एचडीएफसी बैंक (1.04%), ट्रेंट (0.89%), आईटीसी (0.88%), पावर ग्रिड (0.82%), कोटक महिंद्रा बैंक (0.63%), टाइटन (0.72%), लार्सन एंड टुब्रो (0.57%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.59%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.38%), एक्सिस बैंक (0.52%), अल्ट्राटेक सीमेंट (0.42%), इंटरग्लोब एविएशन (0.17%) और सन फार्मा (0.01%) के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. 

 

शेयर बाजार में गिरावट के कई कारण 

शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के पीछे कई बड़े कारण माने जा रहे हैं. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को की गई अपील को लेकर देखी जा रही है.  पीएम मोदी ने लोगों से अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी. उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति का जिक्र करते हुए ऊर्जा बचत पर जोर दिया था.

 

हालांकि बाजार में कमजोरी की वजह सिर्फ यही नहीं है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट में अनिश्चितता बनी हुई है. इसका असर वैश्विक तेल बाजार पर साफ नजर आ रहा है.  ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका तेज हो गई है. बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही