Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 126 अंक टूटा, मेटल शेयरों में बिकवाली

LagatarDesk :  कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग हुई. सेंसेक्स 60,500 और निफ्टी 17,800 अंक से नीचे खुला है.  9 बजकर 52 मिनट में सेंसेक्स 126. 28 अंक टूटकर 60385.6 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. जबकि निफ्टी 27.80 अंक फिसलकर 17736.8 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. बाजार की कमजोरी के कारण मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्कों और टाटा स्टील के शेयरों में 2-2 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. (पढ़ें, मंदिर">https://lagatar.in/in-the-temple-vandalism-case-the-home-minister-of-bangladesh-said-hindus-were-are-and-will-remain-in-our-country/">मंदिर

में तोड़फोड़ मामले में बांग्लादेश के गृह मंत्री ने कहा- ‘हिन्दू हमारे देश में थे, हैं और रहेंगे’)

टाटा स्टील के शेयरों में 3.36 फीसदी की गिरावट

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 11 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 19 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 1.35 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 3.36 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस और बजाज फिनसर्व के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में टाटा स्टील, आईटीसी, टाटा मोटर्स, सनफार्मा और एचयूएल के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आरा">https://lagatar.in/ara-income-tax-raid-at-jdu-mlc-radha-charan-sahs-house/">आरा

: जेडीयू MLC राधा चरण साह के घर पर इनकम टैक्स का छापा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टीसीएस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. जबकि मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, टाइटन, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचसीएल टेक, लार्सन और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : तुर्की">https://lagatar.in/earthquake-tremors-again-in-turkey-today-president-rajab-tayyab-announced-seven-days-of-national-mourning/">तुर्की

में आज फिर भूकंप के झटके, राष्ट्रपति एर्दोआन ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

अडानी ग्रुप के ज्यदातर शेयरों में आज बढ़त 

24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का दौर चल रहा था. अडानी ग्रुप ने गिरवी रखे शेयरों को 9185 करोड़ का भुगतान कर समय से पहले छुड़ाने का ऐलान किया. जिसके बाद सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयर हरे निशान पर नजर आये. एनएसई ने अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन की सर्किट लिमिट को संशोधित कर 5 फीसदी कर दिया था. आज भी अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. एसीसी में 0.84 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 4.36 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 1.23 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 4.02 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 5 फीसदी, अडानी विल्मर में 4.99 फीसदी और अडानी सीमेंट में 0.59 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि अडानी पावर में 4.99 फीसदी और अडानी टोटल गैस में 5 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/only-20-percent-private-nursing-homes-of-hazaribagh-have-got-noc-from-fire-brigade/">हजारीबाग

के सिर्फ 20 फीसदी प्राइवेट नर्सिंग होम को फायर बिग्रेड से मिला है एनओसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही