Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हल्की तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, टाटा स्टील टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतों के मिलने के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  हल्की मजबूती के साथ खुला. सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 150.10 अंकों की तेजी के साथ 54514.95 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 48 अंकों की बढ़त के साथ 16288 के लेवल पर शुरू हुआ. आज के ट्रेडिंग सेशन में 840 शेयरों में खरीदारी (Buying) देखने को मिल रही है. जबकि 574 शेयरों में बिकवाली (Selling) देखी जा रही है. इसके अलावा 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. (पढ़ें,  6">https://lagatar.in/earthquake-in-crypto-market-investors-lost-830-billion-in-6-weeks/">6

सप्ताह में क्रिप्टो निवेशकों को कितना का लगा चूना
)

एशियन पेंट्स के शेयर 1.97 फीसदी लुढ़के

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 19 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.48 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक 1.97 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : एलन">https://lagatar.in/elon-musk-announces-that-the-ban-on-donald-trumps-twitter-account-will-be-lifted/">एलन

मस्क का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप के Twitter अकाउंट पर लगा बैन हटायेंगे

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, पावरग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में एशियन पेंट्स, एचयूएल, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-in-active-mode-spoke-to-annoyed-hardik-patel-gave-mantra-to-congress-leaders-to-win-gujarat-elections/">राहुल

गांधी एक्टिव मोड में, नाराज हार्दिक पटेल से की बात, कांग्रेसी नेताओं को गुजरात चुनाव जीतने का दिया मंत्र

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा एनटीपीसी, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. दूसरी तरफ टाइटन इंड, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, नेस्ले और एसबीआई के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-news-cm-hemant-soren-will-attend-the-reception-party-of-mla-mathura-mahtos-son/">विधायक

मथुरा महतो के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 106 अंक टूटकर 54,364.85 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 62 अंकों की गिरावट के साथ 16240 के स्तर पर बंद हुआ था. कल आईटी और मेटल शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही