Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के पार

LagatarDesk : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 61,120 और निफ्टी 18180 के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 180.53 अंक चढ़कर 61122.20 के लेवल पर शुरू हुआ है. वहीं निफ्टी 65.40 अंक उछलकर 18183.95 के स्तर पर खुला है. पीएसयू बैंक और आईटी इंडेक्स में तेजी है. रिजल्ट के बाद एक्सिस बैंक पर दबाव देखा जा रहा है. आज मारुति, टीवीएस मोटर, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस जैसी कंपनियों के नतीजे आयेंगे. डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 80.50 पर खुला है. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.39 पर बंद हुआ था.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान पर 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 22 शेयर नजर आ रहे हैं. जबकि 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एचयूएल के शेयरों में सबसे अधिक 0.06 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 0.62 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : अथिया">https://lagatar.in/photos-of-athiya-and-kl-rahuls-wedding-surfaced-holding-each-others-hands/">अथिया

और केएल राहुल की शादी की फोटोज आयी सामने, एक-दूसरे का हाथ थामकर लिये फेरे

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एचयूएल, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टाटा स्टील, लार्सन और रिलायंस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : स्कूल">https://lagatar.in/school-became-a-market-parents-worried-about-fees/">स्कूल

बना बाजार फीस पर अभिभावकों की चिंता बरकरार

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाइटन कंपनी, मारुति सुजुकी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. वहीं एसबीआई, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. इसके अलावा विप्रो, एचडीएफसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/america-firing-in-a-school-in-iowa-2-students-killed-teacher-injured/">अमेरिका

: आयोवा के एक स्कूल में गोलीबारी, 2 स्टूडेंट्स की मौत, शिक्षक घायल

टाटा कम्युनिकेशंस का दिसंबर तिमाही रिजल्ट जारी

टाटा कम्युनिकेशंस ने दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है. कंपनी के इनकम में 2.2 फीसदी का उछाल आया है. दिसंबर तिमाही में मुनाफा 4528 करोड़ रहा. प्रॉफिट 25.9 फीसदी की गिरावट के साथ 394 करोड़ रहा. मार्जिन 25.5 फीसदी से घटकर 23.8 फीसदी पर आ गया. कामकाजी मुनाफा 4.6 फीसदी घटकर 10078 करोड़ हो गया है. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-hal-e-sadar-hospital-the-workers-neither-have-the-knowledge-of-giving-injections-nor-the-experience-of-dressing/">शुभम

संदेश पड़ताल : हाल-ए-सदर अस्‍पताल : कर्मियों के पास न इंजेक्शन देने की जानकारी और न ड्रेसिंग का अनुभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही