Search

 
 
 

शेयर बाजार में लौटी रौनक, निफ्टी 205 और सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा

Lagatar Desk : आज सुबह बाजार हरे निशान में खुला. सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ खुला, जो कुछ ही देर में 450 अंक तक चढ़ा. फिलहाल सेंसेक्स 586.66 अंक चढ़कर 72511.34 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 178.60 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 22541.95 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है. आईटी शेयरों की बात करें तो एचीसीएल, टीसीएस, इंफोसिस के शेयर तेजी से बढ़े. वहीं एचडीएफसी, टेक महिंद्रा और आडानी के शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी.
 
शेयर बाजार

Lagatar Desk : शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिली. बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही आईटी शेयरों में तेजी की वजह से निफ्टी 50 में 250 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं सेंसेक्स ने भी 650 से अधिक अंक की तेजी दर्ज की. बैंक व आईटी सेक्टर के शेयर में भी शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

आज सुबह बाजार हरे निशान में खुला. सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ खुला, जो कुछ ही देर में 450 अंक तक चढ़ा. फिलहाल सेंसेक्स 586.66 अंक चढ़कर 72511.34 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 178.60 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 22541.95 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है.

 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 24 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 6 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे अधिक 5.44 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं मारुति सुजुकी के शेयरों में सबसे अधिक 0.72 फीसदी की गिरवाट नजर आ रही है.

 

आज के टॉप गेन की लिस्ट में एचसीएल टेक (5.44%), टीसीएस (5.40%), टेक महिंद्रा (3.60%), इंफोसिस (2.30%) और ट्रेंट (1.48%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर की श्रेणी में मारुति सुजुकी (0.72%), एनटीपीसी (0.63%), पावर ग्रिड क्रॉप (0.34%), अल्ट्राटेक सीमेंट (0.14%), कोटक महिंद्रा बैंक (0.11%) और इंटरग्लोब एविएशन (0.10%) के शेयर शामिल हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही