Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 155 अंक चढ़ा, ऑटो-रियल्टी शेयर में लिवाली

LagatarDesk :  कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 155.07 अंक चढ़कर 59988 के लेवल पर शुरू हुआ. जबकि निफ्टी 47.10 अंक मजबूत होकर 17646.2 के स्तर पर खुला. बाजार में आयी तेजी के कारण ऑटो और रियल्टी शेयर में लिवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी के टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स के शेयर 7% की मजबूती के साथ सबसे आगे है. जबकि एशियन पेंट्स का शेयर टॉप लूजर है. (पढ़ें, बाबूलाल">https://lagatar.in/daltonganj-court-acquitted-babulal-marandi-know-what-is-the-matter/">बाबूलाल

मरांडी को डाल्टनगंज कोर्ट ने किया बरी, जानें क्या है मामला)

टाटा मोटर्स के शेयरों में 5.67 फीसदी का उछाल

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक 5.67 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.95 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : कुड़मी">https://lagatar.in/protest-of-kudmi-community-continues-impact-on-rail-road-traffic/">कुड़मी

समाज का धरना-प्रदर्शन जारी, रेल-सड़क यातायात पर असर

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टाटा मोटर्स, टाइटन, लार्सन, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और नेस्ले के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/charges-framed-against-suspended-ias-pooja-singhal-trial-to-be-held-under-section-3-4-of-pmla/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप गठित, PMLA की धारा 3-4 के तहत चलेगा ट्रायल

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड कोटक महिंद्रा, सनफार्मा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. वहीं भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टीसीएस और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा रिलायंस, पावरग्रिड, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचयूएल और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है.

डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे बढ़त पर खुला

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे की बढ़त के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर खुला. इससे पहले गुरुवार को रुपया 82.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.  बता दें कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद था. हांलाकि इससे पहले 6 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 143 अंक चढ़कर 59,832 पर और निफ्टी भी 42 अंक ऊपर 17,599 पर बंद हुए थे. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-stormy-wind-rain-wreaks-havoc-7-devotees-killed-33-injured-due-to-collapse-of-temple-shed/">महाराष्ट्र

: तूफानी हवा-बारिश का कहर, मंदिर का शेड टूटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही