Search

 
 
 

जम्मू-कश्मीर में इमरान हाशमी पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 
LagatarDesk : बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग खत्म करने के बाद एक्टर पहलगाम के बाजार में घूमने निकले थे. तभी कुछ अंजान लोगों ने इमरान हाशमी पर पत्थरबाजी की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पत्थरबाज की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों पर धारा 147, 148, 370, 336, 323 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. इसे भी पढ़ें : कुरमी">https://lagatar.in/rail-roko-movement-of-kurmi-society-many-trains-on-jharkhand-bengal-and-orissa-routes-disrupted/">कुरमी

समाज का रेल रोको आंदोलन, झारखंड, बंगाल और उड़ीसा मार्ग की कई ट्रेनें बाधित

ग्राउंड जीरो` की शूटिंग में व्यस्त हैं इमरान हाशमी

बता दें कि इमरान हाशमी कश्मीर के पहलगाम में अपनी आने वाली फिल्म `ग्राउंड जीरो` की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म का निर्देशन तेजस देओस्कर कर रहे हैं. इस फिल्म में इमरान हाशमी एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं. हालांकि इमरान के ऑपोजिट लीड रोल को लेकर अभी भी असमंजस है. पिछले दिनों खबर आयी थी कि सई तम्हंकर फिल्म में इमरान के ऑपोजिट नजर आयेंगी. इसे भी पढ़ें : कोकर">https://lagatar.in/the-format-of-the-grand-temple-in-kokar-durgapuja-committee-the-center-of-the-lighting-attractive/">कोकर

दुर्गापूजा समिति में भव्य मंदिर का प्रारूप, लाइटिंग आकर्षक का केंद्र

सेल्फी और टाइगर 3 में भी नजर आयेंगे इमरान

इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘ग्राउंड जीरो’ के अलावा भी कई और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. इमरान अक्षय कुमार की फिल्म `सेल्फी` और सलमान खान-कैटरीना के साथ `टाइगर 3` में नजर आयेंगे. खबरों की मानें तो `टाइगर 3` में इमरान का नेगेटिव रोल होगा. टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/koderma-woman-accuses-chief-of-beating-sons-with-rod-and-stone-pleads-for-justice-from-police/">महिला

ने मुखिया पर बेटों के साथ रॉड और पत्थर से मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस से लगायी न्याय की गुहार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही