Search

 
 
 

Dhanbad News: धनबाद-आलप्पुझा एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर ठहराव शुरू

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल ने बोकारो-मुरी रेलखंड के पुनदाग स्टेशन पर धनबाद-आलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी दी है. ट्रेन संख्या 13351/13352 का यह ठहराव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल ने बोकारो-मुरी रेलखंड के पुनदाग स्टेशन पर धनबाद-आलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी दी है. ट्रेन संख्या 13351/13352 का यह ठहराव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-आलप्पुझा एक्सप्रेस पुनदाग स्टेशन पर दोपहर 13:31 बजे पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद 13:32 बजे आगे के लिए रवाना होगी.इसी तरह ट्रेन संख्या 13352 आलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस सुबह 07:39 बजे पुनदाग स्टेशन पहुंचेगी और 07:40 बजे धनबाद के लिए प्रस्थान करेगी.

 

रेलवे के इस फैसले से पुनदाग और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.खासकर धनबाद और आलप्पुझा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस ठहराव का लाभ मिलेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही