Search

 
 
 

Saraikela News: सड़क हादसे की वजह बना आवारा सांड, ऑटो पलटने से 6 घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है.
 

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक आए एक सांड से स्कूटी सवार की टक्कर हो गई. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक ने स्कूटी सवार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.

 

हादसे के समय ऑटो में चालक समेत छह महिलाएं सवार थीं. दुर्घटना में सभी को चोटें आई हैं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है.

 

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर मवेशियों के खुले घूमने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही