Search

 
 
 

गिरिडीह में आवारा कुत्ते का आतंक, 4 साल के बच्चे का चेहरा नोचा, रिम्स रेफर

गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते का आंतक देखने को मिल रहा है. यहां गांडेय प्रखंड के जमजोरी गांव में आवारा कुत्ते ने चार साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Dhanbad/Giridih :  गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते का आंतक देखने को मिल रहा है. यहां गांडेय प्रखंड के जमजोरी गांव में आवारा कुत्ते ने चार साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर हमला किया है, जिससे उसके गाल के पास गहरा जख्म हो गया है. बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.

 

 

जानकारी के अनुसार, मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक उस पर टूट पड़ा और चेहरे के बाईं ओर गाल के पास बुरी तरह नोच दिया. कुत्ते के हमले से बच्चा दर्द से चीखने लगा. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाया.

 

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया. वहां चिकित्सकों ने चेहरे पर गंभीर चोट और विशेष उपचार की आवश्यकता को देखते हुए उसे रिम्स रांची भेज दिया.

 

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही