Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मी से पहले रांची में पानी पर सख्ती, अवैध कनेक्शन व जार प्लांट पर कसेगा शिकंजा

भीषण गर्मी से पहले रांची नगर निगम ने जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त आदेश दिया है. सोमवार को निगम के उप-प्रशासक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों और कर्मियों की समीक्षा बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: भीषण गर्मी से पहले रांची नगर निगम ने जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त आदेश दिया है. सोमवार को निगम के उप-प्रशासक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों और कर्मियों की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें शहर में निर्बाध और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए.


उप-प्रशासक ने कहा कि किसी भी वार्ड में पानी की समस्या की शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान किया जाएगा. जल संयोजन से जुड़े सभी लंबित आवेदनों का 7 दिनों के भीतर निपटारा करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही शहर में संचालित 70 पानी टैंकरों का रोस्टर तैयार कर जरूरत वाले मोहल्लों में समय पर पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा गया.

 


बैठक में ड्राई जोन वाले इलाकों की पहचान कर वहां मोबाइल टैंकर से प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति करने की योजना बनाने का निर्देश दिया गया. सभी एचवाईडीटी और मिनी एचवाईडीटी पर नंबरिंग करने को भी कहा गया, ताकि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई हो सके.


निगम अब अवैध जल कनेक्शन और बिना अनुमति चल रहे जार वाटर बॉटलिंग प्लांट पर सख्त कार्रवाई करेगी. उप-प्रशासक ने नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही