Dhanbad news : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), नगर आयुक्त, सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए.
परीक्षा केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा. ऐसी स्थिति सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. सभी पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
जैमर, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक जांच से होगी निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को रोकना और अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है.
अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर भी रहेगा जोर
पारदर्शी और कदाचारमुक्त परीक्षा कराना लक्ष्य
संयुक्त ब्रीफिंग के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट किया कि JTET 2026 के आयोजन में सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है ताकि धनबाद जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जा सके.

