Search

 
 
 

रामनवमी से पहले झारखंड में सख्ती, अवैध शराब के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज

रामनवमी पर्व को लेकर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसी क्रम में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्यव्यापी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं.
 

Ranchi : रामनवमी पर्व को लेकर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसी क्रम में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्यव्यापी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं. 

 

पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है. इस दौरान कई जिलों में अवैध शराब के अड्डों का भंडाफोड़ कर लाखों लीटर शराब जब्त की गई है. 

Uploaded Image

पुलिस मुख्यालय के अनुसार त्योहार के दौरान अवैध शराब के सेवन से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान भी जारी है.

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. आम लोगों से अपील की गई है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. पुलिस का उद्देश्य है कि रामनवमी का पर्व पूरे राज्य में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो. इसके लिए सभी स्तरों पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही