Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पर रखी जायेगी सख्त निगरानी, उपायुक्त ने दिये आदेश

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि हर शिक्षक की रोज़ ई-विद्या वाहिनी में हाजिरी दर्ज होनी चाहिए. अगर कोई टीचर बिना छुट्टी लिए स्कूल नहीं आता या हाजिरी दर्ज नहीं करता, तो उसका वेतन काटा जाएगा.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  जिला मुख्यालय में आज समग्र शिक्षा और मिड-डे मील योजना को लेकर एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. उन्होंन कहा कि अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के नाम पर कोई लापरवाही नहीं चलेगी.

 

टीचर क्लास लें, ई-अटेंडेंस लगायें,  नहीं तो सैलरी कटेगी  : उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि हर शिक्षक की रोज़ ई-विद्या वाहिनी में हाजिरी दर्ज होनी चाहिए. अगर कोई टीचर बिना छुट्टी लिए स्कूल नहीं आता या हाजिरी दर्ज नहीं करता, तो उसका वेतन काटा जाएगा.

 

बच्चों की भी उपस्थिति रोज़ ऑनलाइन दर्ज हो : स्कूलों को यह भी निर्देश मिला कि बच्चों की हाजिरी भी रोज ई-विद्या वाहिनी पर अपलोड की जाये. जो स्कूल इसमें लापरवाही करेगा, उस पर कार्रवाई की जायेगी.

 

केजीबीवी बुंडू के 9 बच्चों के फेल होने पर होगी जांच : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू के 9 छात्राओं के फेल होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और बीईओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा. साथ ही स्कूल वार्डन को नोटिस भी दिया गया.

 

ढंग से नहीं पढ़ाया तो शिक्षकों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त ने सभी सरकारी स्कूलों की पढ़ाई की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने का आदेश दिया है. अगर किसी स्कूल में शिक्षक ढंग से नहीं पढ़ा रहे हैं और बच्चे फेल हो रहे हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी.

 

कुछ स्कूलों में जमा हो रहे असामाजिक तत्व, अब होगी सख्ती : शिकायत मिली कि कई स्कूलों में असामाजिक लोग जमा होते हैं. इस पर उपायुक्त ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

सभी टीचरों का बनेगा WhatsApp ग्रुप : अब सभी सरकारी शिक्षकों और सहायक शिक्षकों को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा जाएगा, ताकि स्कूल की समस्याएं और सुधार से जुड़ी बातें सीधे जिला प्रशासन तक पहुँच सकें.

 

पाठ्यपुस्तकों का जल्द बंटवारा करें स्कूल : उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल दो दिन के अंदर बच्चों को किताबें बाँट दें. जहाँ किताबें नहीं पहुँची हैं, वहां की रिपोर्ट तुरंत दी जाए.

 

सोनाहातू ब्लॉक के अधिकारियों को नोटिस : सोनाहातू ब्लॉक में समय पर किताबें नहीं बाँटने पर वहाँ के दो अफसरों को शोकॉज (कारण बताओ नोटिस) दिया गया है.

 

स्कूल टाइम में गायब टीचरों पर होगी कार्रवाई : शहरी इलाके के कुछ स्कूलों में टीचरों के स्कूल टाइम में गायब होने की शिकायत पर उपायुक्त ने सख्ती से जांच के आदेश दिए.

 

स्कूलों की इमारतों के काम की भी होगी समीक्षा : कस्तूरबा और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की बिल्डिंग के काम को लेकर भी चर्चा हुई. एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही