Search

 
 
 

शाहरुख खान की फिल्म किंग का दमदार पोस्टर आउट,लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

Lagatar Desk : शेयर किए पोस्टर में शाहरुख खान बेहद एग्रेसिव और रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके बाल सफेद हैं, होंठों में एक गुलाब का फूल दबा है, हाथ में बंदूक है और चारों तरफ आग लगी दिखाई दे रही है. हाल ही में शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर किया,और इसके कैप्शन में लिखा है -आज फिर याद आया कातिल नहीं, आशिक हूं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंग रिलीज को तैयार है. जो 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से शाहरुख खान का दमदार पोस्टर रिलीज किया है.

 

 

शेयर किए पोस्टर में शाहरुख खान बेहद एग्रेसिव और रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके बाल सफेद हैं, होंठों में एक गुलाब का फूल दबा है, हाथ में बंदूक है और चारों तरफ आग लगी दिखाई दे रही है. हाल ही में शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर किया,और इसके कैप्शन में लिखा है -आज फिर याद आया कातिल नहीं, आशिक हूं.

 

किंग का पोस्टर

 फिल्म की स्टारकास्ट

 

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसका निर्माण 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' व मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है. फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का धांसू संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.

फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक खतरनाक और लार्जर-देन-लाइफ गैंगस्टर (शाहरुख खान) और उनकी युवा बेटी (सुहाना खान) के इर्द-गिर्द घूमती है. शाहरुख का किरदार पहले ऐसा नहीं था, लेकिन अपने अतीत के दर्द, धोखे और हिंसा की वजह से वह किंग (गैंगस्टर) बनता है.

सुहाना खान के किरदार के साथ हुई किसी घटना के बाद, वह शाहरुख की शरण में आती है. इसके बाद शाहरुख उसे एक फाइटर और हत्यारे  के रूप में ट्रेन करते हैं ताकि वह अपनी और अपनों की रक्षा कर सके

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही