Search

 
 
 

आम हड़ताल के समर्थन में रांची में जोरदार प्रदर्शन, अल्बर्ट एक्का चौक जाम

संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत एक दिवसीय आम हड़ताल के समर्थन में आज गुरुवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक तक मार्च निकाला गया.
 
  • केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

Ranchi :  संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत एक दिवसीय आम हड़ताल के समर्थन में आज गुरुवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक तक मार्च निकाला गया. 

 

वाम, धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित व्यापक प्रतिवाद कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

 

प्रदर्शनकारियों ने चार लेबर कोड वापस लो, “अमेरिका परस्त नीति बंद करो, काला कानून वापस लो और मजदूर–किसान एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाए. आम लोगों के बीच करीब 5000 पर्चे वितरित कर केंद्र की नीतियों के दुष्प्रभावों को बताया गया. 

 

Uploaded Image

 

प्रदर्शन में भाकपा (माले) के राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त, माकपा के कॉमरेड प्रकाश बिप्लव, भाकपा के महेंद्र पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

 

तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड जन अधिकार मंच, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, आइसा, ऐपवा तथा एक्टू, सीटू और एटक के सैकड़ों मजदूर–किसान और युवा भी मौजूद रहे.

 

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों को कमजोर कर कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा दे रही है. संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही