Search

 
 
 

DSPMU : विषय तय हुए नहीं और आ गया मिड सेम परीक्षा का नोटिस

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एनईपी के दूसरे सेशन में अभी तक विद्यार्थियों के सभी विषय तय नहीं किये गये और उनके मिड सेमेस्टर परीक्षा की तारीखें तय कर दी गयी.
 

Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एनईपी के दूसरे सेशन में अभी तक विद्यार्थियों के सभी विषय तय नहीं किये गये और उनके मिड सेमेस्टर परीक्षा की तारीखें तय कर दी गयी. विवि की ओर से स्नातक सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों की पहली परीक्षा का आयोजन 17 से 27 फरवरी तक आयोजित करने का निर्देश विवि के सभी विभागाध्यक्षों और निदेशकों को दी गयी है.

 

जिससे विभागों की समस्या बढ़ गयी है. वजह ये है कि अभी तक इस नये बैच के विद्यार्थियों के सभी विषय तय नहीं किये गये हैं, केवल दो विषय के साथ ही सेमेस्टर वन की क्लास का संचालन किया जा रहा है. इसके बाद बावजूद परीक्षा विभाग का फरमान जारी हो गया है.

 

विद्यार्थियों से पूछे जा रहे हैं उनके पसंद के विषय


वर्तमान में विभाग की विद्यार्थियों से एमडीसी और एमवीसी पेपर के तहत उन्हें कौन सा विषय लेना है, इस संबंध में इंट्री करवायी जा रही है. विभाग के शिक्षक और कर्मचारी एक-एक विद्यार्थी से उनके पसंद के विषय पूछ कर एक फॉर्मेट में इंट्री कर रहे हैं. ये प्रक्रिया अभी विवि में चल ही रही है. कई विभाग अभी इसी तैयारी में ही लगे हुए हैं और सभी विद्यार्थियों के विषय अभी तय नहीं हुए हैं.

 

बिना विषय तय किये परीक्षा का नोटिस


विवि के परीक्षा विभाग की ओर से बिना विषय तय किये की मिड सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख तय कर दी गयी. अब जब तक विद्यार्थी समझेंगे कि उन्हें कौन सा विषय पढ़ना है और उसके परीक्षा की तैयारी कैसे करनी है, तब तक मिड सेमेस्टर परीक्षा की तारीख समाप्त हो जायेगी. विवि में स्नातक का ये दूसरा एनईपी बैच है, इससे पहले का बैच इसी लेटलतीफी के कारण छह महीने पीछे चला गया है. उनके पहले सेमेस्टर का रिजल्ट उन्हें तीसरे सेमेस्टर में प्राप्त हुआ.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही