Search

 
 
 

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1920 अंक उछला, इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 8.17% चढ़े

नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की है.  बुधवार को बाजार खुलते ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली और निवेशकों में उत्साह लौटता नजर आया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों ने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया है.
 

Lagatar Desk :  नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की है.  बुधवार को बाजार खुलते ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली और निवेशकों में उत्साह लौटता नजर आया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों ने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया है. 

 

कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1920.26 अंकों की उछाल के साथ 73,867.81 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 565.85 अंक चढ़कर 22,890.70 के आसपास कारोबार करता दिखा.  इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 71,947 और निफ्टी 22,331 पर बंद हुआ था. 

 

आज के कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में नजर आए, जो बाजार की मजबूती को दर्शाता है. सबसे ज्यादा तेजी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में रही, जो 8.17 फीसदी चढ़े.  इसके अलावा भारत इलेक्ट्रिक में 7.10 फीसदी, ट्रेंट में 6.48 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 4.99 फीसदी और टीसीएस के शेयरों में 4.29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

 

अन्य प्रमुख कंपनियों  बजाज फाइनेंस (4.17%), एक्सिस बैंक (.49%), इंफोसिस (3.50%), लार्सन (3.38%), इटर्नल (3.45%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.24%), मारुति सुजुकी (3.30%), टाइटन (2.98%), टाटा स्टील (3.18%), एसबीआई (2.82%) और बजाज फिनसर्व (2.72%) के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. 

 

इसके अलावा एचसीएल टेक (2.60%), एशियन पेंट्स (2.79%), रिलायंस (2.27%), एचडीएफसी बैंक (2.21%) आईटीसी (2.07%), टेक महिंद्रा (1.94%), कोटक महिंद्रा (1.91%), आईसीआईसीआई बैंक (1.66%), एचयूएल (1.67%) और सनफार्मा (1.18) भी हरे निशान पर नजर आए. 

 

जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट (0.71%), एनटीपीसी (0.71), भारती एयरटेल (1.19%) और पावर ग्रिड क्रॉप (0.91%) के शेयरों भी बढ़तोरी दर्ज की गई. कुल मिलाकर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है और सभी सेक्टरों में हरियाली छाई हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही