Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में छात्र आजसू का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश मार्च

अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) ने झारखंड विधानसभा के समक्ष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया. राज्यभर के विभिन्न जिलों में रोष प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) ने झारखंड विधानसभा के समक्ष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया. राज्यभर के विभिन्न जिलों में रोष प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई. संगठन ने मांग की है कि लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा JTET परीक्षा को अविलंब आयोजित कराया जाए.

Uploaded Image

राजधानी रांची में छात्र आजसू के कार्यकर्ताओं ने रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से विरोध मार्च निकाला, जो अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा. यहां प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि JTET परीक्षा कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे, आजसू नेता बबलू महतो सहित निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा.

 

इस विरोध मार्च कार्यक्रम में पार्टी महासचिव संजय मेहता, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, परवाज खान, पार्थ परितोष, चेतन प्रकाश, राजकिशोर महतो, अमित यादव, राजेश सिंह, अनुष्का सिन्हा, किरण कुमारी, अविनाश, अब्दुल खान, सक्षम, जमाल, मदन महतो, प्रशांत, अमर, दीपक महतो, शिवम, मुकेश, निशांत, अमन साहू, अमित, पवन, सौरभ, प्राची, अनिशा, साहिल यादव, कृति, योगेश, मानस, बिट्टू, रौशन, शिवम, प्रियांशु तिवारी, नितेश, राज रोशन, हर्ष गुप्ता, सचिन, बबलू, अविनाश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही