Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाठीचार्ज में घायल बबलू से मिलने पहुंचे सुदेश महतो, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

झारखंड विधानसभा के समक्ष हुए लाठीचार्ज में घायल छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो का हालचाल जानने के लिए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो रिम्स पहुंचे. उन्होंने बबलू महतो से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड विधानसभा के समक्ष हुए लाठीचार्ज में घायल छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो का हालचाल जानने के लिए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो रिम्स पहुंचे. उन्होंने बबलू महतो से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

 

सुदेश महतो ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही उन्होंने जेटेट (JTET) परीक्षा को अविलंब आयोजित करने की भी मांग दोहराई.

 

वहीं, घायल बबलू महतो ने बताया कि जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्र झारखंड विधानसभा के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध कर रहे थे. इसी दौरान बिना किसी पूर्व चेतावनी के पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें निशाना बनाकर पीटा गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वे सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायल बबलू महतो को तुरंत रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही