Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में नेतरहाट आवासीय विद्यालय लातेहार के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में नेतरहाट आवासीय विद्यालय लातेहार के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की.विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे परिचर्चा की. इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं.

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके अध्ययन और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं.इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर भेंट कर आभार व्यक्त किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही