Patna: बिहार में भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं. मंगलवार को राजधानी पटना में सीएम आवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों ने इनकम टैक्स चौराहा पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर के पास लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए छात्र आगे निकल गए.
इसे भी पढ़ें:
पटना में एनएसयूआई के बैनर तले यह प्रदर्शन किया जा रहा है. इसमें कांग्रेस के साथ छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया है. जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी. साथ ही पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. लेकिन यहां बैरिकेडिंग तोड़ते हुए छात्र आगे निकल गए. इसके बाद वे सभी इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे.
इनकम टैक्स गोलंबर पर छात्रों को रोकने के लिए पुलिस बलों की तैनाती थी, लेकिन छात्रों को उग्र देख पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.
छात्र अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं. जिसमें बिहार में पेपर लीक, रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षा में अनियमितता और छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment