Search

 
 
 

Bihar News: दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश, BPSC कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Patna News: पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि दारोग भर्ती प्रक्रिया में वे कई महत्वपूर्ण चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं. पीटी और मेंस परीक्षा पास करने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से अभ्यर्थियों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है.
 
BPSC कार्यालय के बाहर अभ्यर्थी

Patna News: बिहार में दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर से अभ्यर्थियों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है. 1799 पदों पर होने वाली इस बहाली में पीटी और मेंस परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट्स ने पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लेने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: 

बीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि दारोग भर्ती प्रक्रिया में वे कई महत्वपूर्ण चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं. पीटी और मेंस परीक्षा पास करने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से अभ्यर्थियों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है.

अभ्यर्थियों ने डिपार्टमेंट से भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट फैसला जल्द लेने की मांग की. इन लोगों का कहना है कि लंबे समय से वे इस भर्ती परीक्षा के कई चरणों में सफलता हासिल कर चुके हैं.

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने परीक्षा रद्द करने के फैसले पर दोबार विचार करने और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए. इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी भी की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही