Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बने सुभाष सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दी बधाई

इचंडा निवासी सुभाष सिंह को जादूगोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है.
Advertisement
Advertisement

Jadugora :   इचंडा निवासी सुभाष सिंह को जादूगोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है. इधर कांग्रेस नेता रणजीत राम ने भी सुभाष सिंह को अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जादूगोड़ा मंडल में कांग्रेस और मजबूत होगी. 

 

नौ पंचायतों में संगठन की पंचायत स्तरीय कमिटियां करेंगे गठित

मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सुभाष सिंह ने कहा कि वे जल्द ही क्षेत्र के नौ पंचायतों उत्तरी इचंडा, दक्षिण इचंडा, माटीगोडा, मुर्गा घूटू, तरेगा, फॉरेस्ट ब्लॉक, बेनाशोल, मेडिया और सूरदा में संगठन की पंचायत स्तरीय कमिटियां गठित करेंगे. प्रत्येक पंचायत में 11 सदस्यीय कमिटी बनाई जाएगी, जिसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव और सात सदस्य होंगे. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही