Search

 
 
 

सुब्रमण्यन स्वामी ने राहुल गांधी को फिर कहा बुद्धू, अमित शाह पर भी कसा तंज

 

NewDelhi : भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने एक बार फिर राहुल गांधी को बुद्धू  करार दिया है. बता दें कि स्वामी ने एक ट्वीट के जवाब में राहुल गांधी को बुद्धू बताया, लेकिन साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर भी तंज कसा है. जान लें कि गृह मंत्रालय ने 2019 में राहुल गांधी को उनकी नागरिकता को लेकर नोटिस भेजा  था.

राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सुब्रमण्यन स्वामी ने सवाल उठाये थे

राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सुब्रमण्यन स्वामी ने दो बार सवाल उठाये थे. पहली बार  2017 में और फिर 2019 में स्वामी पत्र लिखा था. स्वामी ने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक बताया था. बता दें कि एक ट्विटर यूजर सुब्रमण्यन स्वामी को टैग कर लिखा कि गृह मंत्री ने अभी तक 2019 में ब्रिटिश नागरिकता पर भेजे गये कारण बताओ नोटिस पर कार्रवाई नहीं की है.

इस ट्वीट के जवाब में स्वामी ने लिखा है कि गृह मंत्री(अमित शाह)  अभी शरद पवार के साथ गुप्त बैठक करने में व्यस्त हैं. बुद्धू की भारतीय नागरिकता अभी तक खत्म नहीं हुई है? उनके लिए यह प्राथमिकता नहीं है. कहा कि  अब सरकार के चमचे मुझसे पूछेंगे कि मैं बुद्धू  को लेकर शांत क्यों हो गया हूं.

 2019 में गृहमंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा था

 2019 में गृहमंत्रालय ने कांग्रेस नेता को नोटिस भेजते हुए कहा था कि हमें सांसद सुब्रमण्यन स्वामी की तरफ से र्जी मिली है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल हैं. मंत्रालय के अनुसार स्वामी का कहना है कि ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर 2005 और 31 अक्टूबर 2006 को भरे गये वार्षिक टैक्स रिटर्न में गांधी की जन्मतिथि 19 जून 1970 बतायी गयी है.

उन्हें ब्रिटिश नागरिक भी बताया गया है.  राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी  कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर हमलावर रहे है.उन्होंने एक के बाद एक खुलासे और आरोप गांधी परिवार पर लगाया था. हालांकि हाल के दिनों में स्वामी अपनी पार्टी से भी नाराज चल रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही