Search

 
 
 

सुदेश महतो ने नीतीश कुमार को दी बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में झारखंड में एनडीए के प्रमुख घटक दल आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उन्हें इस अवसर के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है.
 

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में झारखंड में एनडीए के प्रमुख घटक दल आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उन्हें इस अवसर के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है.

 

सुदेश महतो ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जीत से मिली ऊर्जा और प्रेरणा के साथ झारखंड में भी एनडीए को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही