Ranchi News : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने सहित झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा.
इसे भी पढ़ें...
सुदेश महतो ने JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए मामलों की CBI और ED से जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है.
उन्होंने कुड़मी समुदाय को ST का दर्जा देने के साथ कुड़माली, कुड़ुख और मुंडारी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी रखी.
इसके अलावा महतो ने खनिज प्रभावित परिवारों के हित में झारखंड में Mineral Bearing Land Cess लगाने और इसकी राशि का उपयोग प्रभावित क्षेत्रों के विकास में करने का आग्रह किया. उन्होंने DMF (District Mineral Foundation) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग भी की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

