Search

 
 
 

हूल दिवस पर सुदेश महतो ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका बलिदान संघर्ष की प्रेरणा

हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुंचकर महानायकों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि हूल विद्रोह जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए लड़ा गया ऐतिहासिक संघर्ष था.
 

Ranchi: हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुंचकर महानायकों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि हूल विद्रोह जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए लड़ा गया ऐतिहासिक संघर्ष था. इस आंदोलन ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सहित पूरे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू और अन्य अमर शहीदों का त्याग व बलिदान सदैव अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा.

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव इम्तियाज अहमद नज़मी, हरीश कुमार, सिद्धार्थ शंकर राय, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, केंद्रीय सदस्य प्रभा महतो, रांची जिला बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष शहजाद आलम, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हाकिम अंसारी, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, युवा आजसू महानगर अध्यक्ष अमित यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही