Search

 
 
 

सुनील पाल ने बिग बॉस 20 को बताया गटर शो, सलमान से की बंद कराने की अपील

Lagatar Desk : हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनील पाल ने बिग बॉस’ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि शो में शामिल हर व्यक्ति ट्रोलिंग का हकदार है, चाहे वह सलमान खान हों या कोई कंटेस्टेंट. उन्होंने शो के कंटेंट और उसमें शामिल होने वाले लोगों पर भी सवाल उठाए.
 
सुनील पाल

Lagatar Desk : रियलिटी शो बिग बॉस 20  इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में जहां कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवाद और ड्रामा दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं, वहीं अब कॉमेडियन सुनील पाल ने शो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिग बॉस को गटर शो बताते हुए इसे बंद कराने की अपील की है. सुनील पाल ने शो के होस्ट सलमान खान और कंटेस्टेंट्स पर भी जमकर निशाना साधा.

बिग बॉस के लोगों को बताया ट्रोलिंग का हकदार


हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनील पाल ने बिग बॉस’ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि शो में शामिल हर व्यक्ति ट्रोलिंग का हकदार है, चाहे वह सलमान खान हों या कोई कंटेस्टेंट. उन्होंने शो के कंटेंट और उसमें शामिल होने वाले लोगों पर भी सवाल उठाए.

 

  वायरल पोस्ट 

सलमान खान से की शो बंद करने की अपील

सुनील पाल ने सलमान खान को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पहले ‘बिग बॉस’ को बंद कराना चाहिए. उन्होंने शो को ‘गटर शो’ बताते हुए कहा कि इसमें ऐसे लड़के-लड़कियां आते हैं, जिनसे जुड़े कई विवाद सामने आते रहते हैं. उन्होंने शो के कंटेंट पर भी आपत्ति जताई और इसे समाज के लिए सही उदाहरण नहीं बताया.

 

सुनील पाल ने आगे कहा कि सलमान खान को जनता ने स्टार बनाया है. उन्होंने कहा कि सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे सितारों को दर्शकों ने इतना प्यार दिया है, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही