Search

 
 
 

बिहार में बनेगी सुनील शेट्टी की फिल्म, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Patna : अभिनेता सुनील शेट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है.  दोनों के बीच फिल्म उद्योग, राज्य में फिल्म हब विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
 

Patna : अभिनेता सुनील शेट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है.  दोनों के बीच फिल्म उद्योग, राज्य में फिल्म हब विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. 

 

इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि कला, सिनेमा एवं बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुखद एवं सार्थक संवाद हुआ. सुनील शेट्टी ने आश्वस्त किया कि बिहार में भी फिल्म निर्माण करेंगे.

 
सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में अक्टूबर से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी फिल्म की शूटिंग 2 महीने तक चल सकती है. लोकेशनअभी तय नहीं हुई है. अगले हफ्ते उनकी टीम लोकेशन का निरीक्षण करेगी. उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग के आने से रोजगार, प्रोडक्शन, पर्यटन और अन्य कई क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा.

 

साथ ही कहा कि बिहार में फिल्मों की शूटिंग से राज्य की प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच मिलेगा. बिहार की मेहमान नवाजी की प्रशंसा करते हुए शेट्टी ने कहा कि लिट्टी-चोखा का स्वाद चखा और यह बेहद पसंद आया. विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार फिल्म निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही