Search

 
 
 

Hazaribagh News: सुनील सिन्हा शूटिंग चैंपियनशिप: सांसद ने निशाना साध खिलाड़ियों को बढ़ाया हौसला

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर दिखा.
 

Hazaribagh: हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर दिखा. इस मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने खुद शूटिंग रेंज पहुंचकर प्रतिभागी शूटरों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर, राष्ट्रीत स्तर पर अपनी जगह पक्की करने के लिए प्रेरित किया.

 

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने जब 10 मीटर रेंज में खिलाड़ियों को निशाना लगाते देखा, तो वे खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने पहले एक सामान्य हथियार और फिर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक राइफल थामी. सांसद मनीष जायसवाल ने अपने शुरुआती एक-दो प्रयासों में ही बेहद सटीक निशाना लगाकर वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया और खिलाड़ियों की सांसद के इस अचूक निशाने को देखकर जमकर तालियां बजाई. 

 

इस दौरान नेशनल शूटर सह प्रशिक्षक रिद्धि गुप्ता और रोहित सिंह ने सांसद मनीष जायसवाल को हजारीबाग के उन होनहार शूटरों से मिलवाया, जो राष्ट्रीय स्तर तक अपनी चमक बिखेर चुके हैं. सांसद ने सभी होनहारों निशानेबाजों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सांसद ने शूटिंग रेंज में 25 मीटर और 50 मीटर रेंज डेवलप करने के लिए हर संभव सहयोग देने का पूरा भरोसा दिया. उन्होंने संघ को इस प्रस्ताव के साथ जल्द बैठकर निर्णय लेने हेतु आमंत्रित भी किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही