Search

 
 
 

सुनीता आहूजा का बड़ा बयान , बोलीं- मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन और गोविंदा के व्यक्तित्व को लेकर खुलकर बात की.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन और गोविंदा के व्यक्तित्व को लेकर खुलकर बात की.

 

 


गोविंदा अपने लिए कभी जी ही नहीं पाए

सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई तो हैं, लेकिन पति के तौर पर वे उनकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके. उनके मुताबिक, गोविंदा ने पूरी जिंदगी परिवार की सेवा में गुजार दी और खुद के लिए कभी नहीं जी पाए.उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख होता है कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद गोविंदा ने जिंदगी का आनंद नहीं लिया.

 

मुझे बेटा चाहिए उनके जैसा, पति नहीं इंटरव्यू में सुनीता ने साफ कहा, मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, लेकिन पति नहीं.उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब 40 साल के रिश्ते के बाद अलग होने का सवाल ही नहीं उठता और ऐसा सोचना भी गलत है.

 


 रिश्ते में उतार-चढ़ाव

पिछले कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं. कभी तलाक की अफवाहें उड़ीं, तो कभी उन्हें खारिज किया गया.सुनीता पहले भी गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर टिप्पणी कर चुकी हैं और यह भी कह चुकी हैं कि अगर उन्हें इसके पुख्ता सबूत मिले, तो वह उन्हें माफ नहीं करेंगी.


माफी की शर्त भी रखी थी

कुछ समय पहले सुनीता ने कहा था कि अगर गोविंदा अपने व्यवहार में बदलाव लाते हैं और अपनी जिंदगी को सही तरीके से जीना शुरू करते हैं, तो वह उन्हें माफ कर सकती हैं.


शादी और परिवार

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को लव मैरिज की थी. शादी के बाद दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने. शुरुआती दिनों में उन्होंने अपनी शादी को कुछ समय तक सार्वजनिक नहीं किया था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही