Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sunny Deol की फिल्म गबरू फिर अटकी, अब इस दिन होगी रिलीज

एक्टर सनी देओल इन दिनों कई बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं. साल 2026 की शुरुआत में उनकी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके बाद उनकी अगली फिल्म गबरू  मार्च में आने वाली थी, लेकिन इसे मई तक टाल दिया गया.
Advertisement
Advertisement

 Lagatar desk : एक्टर सनी देओल इन दिनों कई बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं. साल 2026 की शुरुआत में उनकी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके बाद उनकी अगली फिल्म गबरू  मार्च में आने वाली थी, लेकिन इसे मई तक टाल दिया गया. अब खबर है कि मई में भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी.

 


क्यों टली गबरू की रिलीज


पहले मेकर्स 8 मई को फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे थे, लेकिन धुरंधर 2 की वजह से इसकी रिलीज डेट बदल दी गई. इस फिल्म के चलते कई अन्य फिल्मों की डेट्स भी आगे-पीछे हुई, जैसे भूत बगंला  और Toxic मेकर्स को लगा कि इतने बड़े क्लैश के बीच ‘गबरू’ को थिएटर्स में सही मौका नहीं मिलेगा, इसलिए उन्होंने रिलीज टालने का फैसला किया.

 

शूटिंग और तैयारी की अपडेट

सनी देओल इस समय अपनी एक और फिल्म एंटोनी की शूटिंग गोवा में कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह अगले महीने मुंबई लौटेंगे, जिसके बाद ‘गबरू’ की नई रिलीज डेट फाइनल की जाएगी.फिल्म का पहला कट भी लगभग तैयार है और मेकर्स इसे जल्द ही सिनेमाघरों में लाने के लिए तैयार हैं.

 


सलमान खान का कैमियो बढ़ा रहा एक्साइटमेंट

फिल्म को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि इसमें सलमान खान  के कैमियो की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए कुछ सीन और एक गाना भी शूट किया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

 

अब कब रिलीज होगी ‘गबरू’

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गबरू’ अब जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकती है. सनी देओल खुद भी चाहते हैं कि फिल्म जल्द से जल्द दर्शकों के सामने आए, क्योंकि उन्हें इसमें अपना किरदार बेहद पसंद है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही