Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुपौल: निगरानी की टीम ने अमीन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

बिहार में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. अब तक कई अफसरों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दारोगा, डीपीओ, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पंचायत तकनीकी सहायक व अन्य लोग शामिल है.
Advertisement
Advertisement

Supaul: बिहार में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. अब तक कई अफसरों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दारोगा, डीपीओ, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पंचायत तकनीकी सहायक व अन्य लोग शामिल है. 

 

इतनी गिरफ्तारी होने के बावजूद रिश्वतखोर अफसर बाज नहीं आ रहे है. ताजा मामला सुपौल का है, जहां निगरानी की टीम ने सर्वे अमीन को गिरफ्तार किया है.

 

जानकारी के अनुसार मरौना थात्रा क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी जयनारायण यादव ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि मरौना अंचल में तैनात सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम जमीन का लंबित सर्वे कार्य के लिए 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है.

 

निगरानी विभाग ने केस दर्ज कर मामले की जांच की. जांच में जयनारायण द्वारा लगाया गया आरोप सही पाया. इसके बाद निगरानी टीम पटना से सुपौल पहुंची. और घूसखोर अमीन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

 

अमीन ने जयनारायण को रिश्वत के 20 हजार रुपये उसके किराए के मकान में लाकर देने को कहा.  पीड़ित ने जैसे ही पैसे दिए निगरानी टीम ने अमीन पर धावा बोल दिया और रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

 

टीम उससे पूछताछ करने के बाद उसे पटना ले गई. आरोपी को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के डीएसपी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही