Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल, रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर, Essential Commodities Act लागू

देश के अलग-अलग शहरों से अलग-अलग खबर आ रही है. किसी शहर में कमर्शियल गैस की सप्लाई रोकी गयी है,कहीं घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ा कर 25 दिन तक दी गयी है. जयपुर, बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के मालिक हलकान हैं.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग के कारण  देश के विभिन्न शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सुर्खियां बन रही हैं. होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग इंडस्ट्री पर इसका प्रभाव पड़ रहा है.

 


खबरों के अनुसार केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ बैठक कर यह बात साफ कर दी है कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी. लेकिन बुकिंग और सप्लाई चेन पर दबाव के कारण कई जगहों पर वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है.

 

 

 

 

 
 गैस की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने (आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम) Essential Commodities Act, 1955 लागू कर दिया है, ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके.  आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सरकार जरूरी वस्तुओं के उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित कर सकती है.

 

इस कानून का मुख्य उद्देश्य जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकना तथा कीमतों को नियंत्रण में रखना है। इसके तहत सरकार स्टॉक सीमा तय कर सकती है.  कानून का उल्लंघन करने पर 3 महीने से लेकर 7 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान है. 

 

 

 


 गैस की कमी को लेकर देश के अलग-अलग शहरों से अलग-अलग खबर आ रही है. किसी शहर में कमर्शियल गैस की सप्लाई रोकी गयी है,कहीं घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ा कर 25 दिन तक दी गयी है. जयपुर, बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के मालिक हलकान हैं.

 


होटल और रेस्टोरेंट से जुड़ी संस्था AHAR के अनुसार, मुंबई और आसपास के इलाकों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी हो गयी है.मुंबई के होटल एसोसिएशनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई 10 से 20 प्रतिशत तक घट गयी है. अगर स्थिति नहीं सुधरी तो मुंबई के कई रेस्टोरेंट अगले दो दिनों में बंद हो सकते हैं.

 

 

राजस्थान से खबर आयी है कि  तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है. जयपुर में 50 हजार से ज्यादा होटल रेस्टोरेंट के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है  

 


बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन का कहना है कि कमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित होने से होटल का काम प्रभावित हो सकता है.इसका असर आम लोगों, छात्रों और IT प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा, जो खाने के लिए होटलों पर निर्भर रहते हैं.कोलकाता में भी कमर्शियल LPG की कमी का असर रेस्टोरेंट और बेकरी कारोबार पर पड़ रहा है.  

 


हालांकि सरकार ने साफ किया है कि वर्तमान में देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और घबराने की जरूरत नहीं है.  ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सेठ का कहना है कि देश में एलपीजी की अभी कोई किल्लत नहीं है.  

 


पीएन सेठ ने कहा कि आपूर्ति सामान्य बनाये रखने के लिए सरकार ने दो सिलेंडरों वाले उपभोक्ताओं पर 25 दिन का प्रतिबंध लगाया है ताकि जमाखोरी रोकी जा सके. फेडरेशन अभी  एक सिलेंडर वालों को प्राथमिकता दे रहा है. स्पष्ट कहा कि अस्पताल, स्कूल और डिफेंस संस्थानों को प्राथमिकता दी जायेगी.  घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी  बिना बुकिंग और OTP के नहीं होगी.

 

 

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि  भारत की ऊर्जा आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है. घरेलू उपभोक्ताओं को सीएनजी और पीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कड़े उपाय किये गये हैं. पुरी ने बताया कि भारत अलग-अलग स्रोतों और रास्तों से तेल-गैस का आयात कर रहा है.  जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है.

 

 

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कि देशभर में शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर बाकी सभी कमर्शियल संस्थानों को LPG गैस की सप्लाई रोक दी गयी है.सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जा रही है  

 

 

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि  मोदी जी अपनी कुछ मजबूरियों के कारण ट्रंप के सामने नतमस्तक हैं. इसी की सजा देश आज भुगत रहा है. उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद कह रही है कि कोई संकट नहीं है, तो फिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हो गयी है. साफ जाहिर होता है कि सरकार इस समस्या के हल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही