Ranchi : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद के खिलाफ मिली शिकायत पर रिपोर्ट मांगी है. बार एंड बेंच ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया है. संबंधित रिपोर्ट में कहा गया है कि जस्टिस सुजीत नारायण के खिलाफ शिकायत मिली है.
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इन शिकायतों के सिलसिले मे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से रिपोर्ट मांगी है. हालांकि जस्टिस सुजीत नारायण के खिलाफ मिली शिकायतों की जानकारी नहीं मिली है. बार एंड बेंच ने इससे संबंधित खबर अपने सूत्रों के हवाले से छापी है.
इसे भी पढ़ें

