Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट में ED जांच को चुनौती वाली अमर मंडल की याचिका पर अब जनवरी में सुनवाई

इसी को आधार बनाकर अमर मंडल ने हाईकोर्ट में अपने खिलाफ चल रही ईडी जांच को बंद करने के लिए याचिका दायर की. इसमें यह कहा गया कि जिस प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उसके खिलाफ जांच शुरू की थी, उस मामले में सक्षम न्यायालय ने बरी कर दिया है. चूंकि ईडी की जांच का आधार पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी है.
 
सुप्रीम कोर्ट की फाइल फोटो

New Delhi/Ranchi: सुप्रीम कोर्ट में ईडी जांच को चुनौती देने वाली याचिका पर अब जनवरी में सुनवाई होगी. दुमका के कारोबारी अमर मंडल ने उसके खिलाफ ईडी जांच जारी रहने के हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. न्यायाधीश एमएम सुंदरेश और न्यायाधीश विजय विशनोई की पीठ ने मामले की सुनवाई की अगली संभावित तिथि 27 जनवरी 2027 निर्धारित की है.


उल्लेखनीय है गोड्डा में कारोबारी अमर मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसमें उसपर कोयले के अवैध व्यापार का आरोप लगाया गया था. पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ECIR दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जांच शुरू की थी. ईडी की जांच में अमर मंडल के बैंक खातों में करोड़ों रुपये नकद जमा होने का मामला पकड़ में आया था. लेकिन पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र के आधार पर सिविल कोर्ट ने उसे अवैध कोयले के व्यापार के आरोपों से बरी कर दिया. 

इसे भी पढ़ें - 


इसी को आधार बनाकर अमर मंडल ने हाईकोर्ट में अपने खिलाफ चल रही ईडी जांच को बंद करने के लिए याचिका दायर की. इसमें यह कहा गया कि जिस प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उसके खिलाफ जांच शुरू की थी, उस मामले में सक्षम न्यायालय ने बरी कर दिया है. चूंकि ईडी की जांच का आधार पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी है. इसलिए उसके खिलाफ जारी ईडी की जांच भी बंद कर दी जानी चाहिए. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इसके खिलाफ ईडी जांच जारी रखने का आदेश दिया. मंडल ने इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही