Search

 
 
 

UGC पर सुप्रीम कोर्ट की रोक स्वागत योग्य कदम : सरयू राय

विधायक सरयू राय ने यूजीसी नियम पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक को स्वागत योग्य कदम बताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी, पूर्व में व्यक्त उनकी प्रतिक्रिया को सही साबित करती है.
 

Ranchi :   विधायक सरयू राय ने यूजीसी नियम पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक को स्वागत योग्य कदम बताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी, पूर्व में व्यक्त उनकी प्रतिक्रिया को सही साबित करती है. 


विधायक ने कहा कि इसे वापस लिया ही जाना चाहिए. कहा कि शिक्षण संस्थाओं में समता संवर्धन के लिए अग्रसोची व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना होगा.गौरतलब है कि विगत दिनों राय ने सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी शेयर की थी.

 

उन्होंने लिखा था कि  उच्च शिक्षा में समानता का संवर्द्धन करने के नाम पर यूजीसी द्वारा हाल में जारी नियम नख-दंत विहीन है. अनावश्यक भ्रम फैलानेवाला है. यह हड़बड़ी में बना है. यह असमानता बढ़ाने वाला है. प्रस्तावना एवं उद्देश्य के साथ इसके प्रावधानों का तालमेल नहीं है. बेहतर होगा कि यूजीसी इसे वापस ले ले.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही