Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदन में सुरेश पासवान का विपक्ष पर हमला, कहा – कर रहे सिर्फ धर्म की राजनीति

Ranchi: झारखंड के विधायक सुरेश पासवान ने विपक्ष पर सदन में तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करता है और लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को केवल नाम बदलने की राजनीति आती है
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के विधायक सुरेश पासवान ने विपक्ष पर सदन में तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करता है और लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को केवल नाम बदलने की राजनीति आती है और वे देश के लोगों का नाम भी अपने हिसाब से रखना चाहेंगे.

 

विधायक ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को जनता की समस्याओं की चिंता नहीं है. उनका आरोप है कि संथाल परगना में जमीन हड़प कर लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जब बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री थे, तब संथाल परगना में आदिवासी, हरिजन, यादव और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय हुआ.

 

सुरेश पासवान ने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ झूठ बोलती है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी गई. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही