Search

 
 
 

सदन में सुरेश पासवान बोले - किसानों को गाय देने वाली सरकार पर विपक्ष क्यों हमलावर

Ranchi: सदन में अपने संबोधन के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने हेमंत सरकार की योजनाओं की सराहना की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों के हित में काम कर रही है और कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं. सुरेश पासवान ने किसानों के लिए चलाई जा रही पशुधन योजनाओं को सराहनीय बताया.
 

Ranchi: सदन में अपने संबोधन के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने हेमंत सरकार की योजनाओं की सराहना की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों के हित में काम कर रही है और कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं.

 

सुरेश पासवान ने किसानों के लिए चलाई जा रही पशुधन योजनाओं को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि गरीब किसानों को दुधारू गाय दी जा रही है, जिससे बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है. युवा दूध बेचकर अपना भरण-पोषण कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष गाय, बकरी, सूअर, मुर्गी और बतख जैसी योजनाओं का भी विरोध करता है.

 

कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को छोटे और बड़े ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए हैं. सरकार धान, गेहूं और चना के साथ मडुआ, बाजरा और मकई जैसे अनाज को भी बढ़ावा दे रही है. विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा अनाज खाने से अच्छी सोच आती है, लेकिन झूठ बोलने से बीमारी बढ़ती है.

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र  की पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

मत्स्य पालन के क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि देवघर जिले की जलाशय योजना से कई बेरोजगार युवक जुड़कर रोजाना 1000 से 5000 रुपये तक कमा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को रेहू और कतला मछली उपलब्ध करा रही है, लेकिन विपक्ष बेवजह मुद्दे तलाश रहा है.

 

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब किसान जब दुधारू गाय लेकर जाते हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है, जबकि बड़े स्तर पर मांस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों की अनुशंसा पर भी सॉइल कंजर्वेशन विभाग से बांध और तालाब बनाए गए हैं, फिर भी वे सरकार का विरोध कर रहे हैं.

 

पासवान ने कहा कि पूर्व की सरकार घोटालों में घिरी रही, जबकि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता का भरोसा सरकार के साथ है और आने वाले वर्षों में भी यह समर्थन बना रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही