Search

 
 
 

Bokaro News: वायरल बुखार से अस्पताल में बढ़ी भीड़, रोज पहुंच रहे करीब 100 मरीज

बोकारो में वायरल बुखार और खांसी की मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. सदर अस्पताल के आंकड़े के मुताबिक रोज करीब 100 मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं. अन्य अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुए हैं.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो में वायरल बुखार और खांसी की मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. सदर अस्पताल के आंकड़े के मुताबिक रोज करीब 100 मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं. अन्य अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुए हैं.

Uploaded Image

ओपीडी में वायरल बुखार के मरीज 

एक सप्ताह पूर्व बाल सुधार गृह में बंद 24 कैदी अचानक बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हलांकि सभी बाल कैदियों को स्वस्थ कर पुनः उन्हें अस्पताल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एनपी सिंह ने कहा कि मरीजो की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, लेकिन हमारे डॉक्टर मुस्तैद है. उन्होंने कहा कि यह बीमारी बारिश एवं मौसम में लगातार हुई परिवर्तन के बाद संख्या बढ़ी है.

 

उन्होंने लोगों से ताजा खाना खाने, गर्म पानी पीने की सलाह देते हुए कहा कि डरने की बात नहीं है, एहतियात बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बारिश में भींगने के साथ ही बुखार, सिर में दर्द, खांसी की शिकायतें हो रही हैं. सावधान रहने की जरूरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही