Search

 
 
 

होटवार जेल में स्वास्थ्य व भोजन व्यवस्था की औचक जांच

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए सोमवार को डालसा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया.
 

Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए सोमवार को डालसा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया. 

 

यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई. निरीक्षण दल में डालसा के सचिव राकेश रोशन और सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार शामिल थे.

 

निरीक्षण के दौरान टीम ने जेल अस्पताल का दौरा किया और वहां भर्ती बीमार बंदियों से सीधे बातचीत कर उनके इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही बंदियों से उनके मामलों की प्रगति के बारे में भी पूछा गया.

 

टीम ने अस्पताल में उपलब्ध एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर जैसी आपातकालीन सुविधाओं की जांच की. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रात के समय भी डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में बंदियों को तुरंत इलाज मिल सके.

 

निरीक्षण टीम ने जेल की रसोई का भी जायजा लिया. बंदियों को दिए जा रहे भोजन के स्वाद, स्वच्छता और पोषण स्तर की जांच की गई. टीम ने भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए.

 

इसके अलावा टीम ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों को महिला बंदियों की देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही