Search

 
 
 

कोडरमा में महिला की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में; शव लेकर नेपाल जाने की तैयारी में था आरोपी

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा स्थित मिटको कॉलोनी में शनिवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
 
कोडरमा जिले की खबरें

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा स्थित मिटको कॉलोनी में शनिवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.


जानकारी के अनुसार, मृतका रेशमा गजमाई (35) अपने पति सुनील गजमाई, जो नेपाल के मोरंग जिले का निवासी है, के साथ मिटको कॉलोनी स्थित स्टाफ क्वार्टर में रहती थी. दोनों स्थानीय व्यवसायी महावीर यादव के यहां कार्यरत थे और परिसर की देखरेख के साथ गौशाला की जिम्मेदारी संभालते थे.


प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद महिला की मौत हो गई. घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि महिला की गोली लगने से मौत हुई, जबकि कुछ लोग मारपीट की आशंका जता रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Uploaded Image

पति को हिरासत में लिया गया


घटना के बाद आरोपी पति कथित रूप से पत्नी के शव को एंबुलेंस में रखकर बच्चों के साथ नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने झुमरीतिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास उसे रोक लिया और हिरासत में ले लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


पूछताछ में सुनील गजमाई ने हत्या के आरोप से इनकार करते हुए दावा किया कि वह घर से बाहर गया हुआ था. लौटने पर पत्नी को घायल अवस्था में पाया. उसका कहना है कि अत्यधिक शराब के नशे में कुएं के पास गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई.


इधर, पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


वहीं, व्यवसायी महावीर यादव ने बताया कि नेपाली दंपती पिछले कुछ महीनों से उनके यहां काम कर रहे थे और गौशाला की देखभाल करते थे. उन्होंने कहा कि दोनों को शराब पीने की आदत थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

 

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पति शव को लेकर नेपाल जाने की तैयारी में था. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही